गुजरात विधानसभा उप चुनाव में 10वें राउंड के बाद सभी 5 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे

- पोरबंदर से भाजपा के अर्जुन मोढवाडिया को 1,11,000 मतों की लीड

अहमदाबाद, 04 जून (हि.स.)। गुजरात में 7 मई को लोकसभा की 25 सीटों के साथ ही विधानसभा की 5 सीटों पर उप चुनाव के लिए मत डाले गए थे। पांचों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार 10वें राउंड की गिनती के बाद आगे चल रहे हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर कांग्रेस जीती थी, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। यह सभी नेता विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे और भाजपा ने इन सभी को उप चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।

खंभात में भाजपा के उम्मीदवार चिराग पटेल 31,303 मतों से आगे हैं। यहां भाजपा उम्मीदवार चिराग पटेल को 68704 और कांग्रेस के उम्मीदवार महेन्द्र परमार को 33767 मि मिले हैं। पोरबंदर सीट पर 17 राउण्ड की मतों की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मोढवाडिया को 1,26,556 मत और कांग्रेस उम्मीदवार राजू ओडेदरा को 15,627 मत मिले हैं। अर्जुन मोढवाडिया 1,11,000 मतों से आगे हैं।

विजापुर में भाजपा के सी जे चावडा को 12 वें राउंड मतों की गिनती के बाद 69,363 और कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश पटेल को 29,736 मत मिले हैं। चावडा इस सीट पर 39,627 मतों से आगे हैं। वाघोडिया विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार धर्मेन्द्र सिंह वाघेल को 9वें राउंड के बाद 69,030 मत और कांग्रेस के कनु गाोहिल को 25,588 मत मिले हैं। यहां वाघेला 43442 मतों से आगे हैं। माणावदर विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार अरविंद लाडाणी 17 हजार मतों से आगे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/सुनीत

   

सम्बंधित खबर