गोलीबारी कांड में पुलिस ने 03 घंटे के अंदर 03 अपराधी को किया गिरफ्तार

भागलपुर, 05 जून (हि.स.)। जिले के सबौर थाना अन्तर्गत बीते रात्रि हुए गोलीबारी कांड में पुलिस ने 03 घंटे के अंदर 03 अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 01 देशी कट्टा, 01 पिस्टल एवं 14 कारतूस बरामद किया गया है। उक्त आशय की जानकारी बुधवार को सिटी एसपी श्रीराज ने दी।

सिटी एसपी ने बताया कि 04 मई की रात्रि में सबौर थाना अन्तर्गत ग्लोकल अस्पताल के समीप नवगछिया के रहने वाले सच्चिदानंद सिंह (हरियो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि) को अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में सबौर थाना में सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 03 घंटे के अंदर 03 अपराधकर्मियों को अवैध लोडेड हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में पियुष कुमार, सम्पत यादव और अंकित कुमार शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

/चंदा

   

सम्बंधित खबर