दुमदुमा में शादीशुदा महिला से रेप, हत्या

तिनसुकिया (असम), 06 जून (हि.स.)। जिले के दुमदुमा में बलात्कार एवं हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार विवाहित महिला के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि घटना बाघजान थाना अंतर्गत बाघजान ऑयल इंडिया के ईपीएस के पास बीती रात में हुई। 32 वर्षीय विवाहित महिला दूसरे दिन की तरह बुधवार की शाम 7 बजे के आसपास पास की गुमटी में सोने गई थी।

पुलिस को शक है कि महिला के साथ रास्ते में चाय बागान के बीच में गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई होगी। हत्या के बाद महिला के शव को आरोपितों ने पानी में फेंक दिया होगा।

आज सुबह मछली पकड़ने के लिए जा रहे स्थानीय लोगों ने शव को देखा। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। असम चाय जनजाति छात्र संघ (आट्सा) ने इस नृशंस हत्या और रेप कांड में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू की है।

हिन्दुस्थान समाचार/निर्मलेंदु/असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर