(अपडेट) साबरकांठा-इडर हाइवे पर डम्पर ने कार में मारी टक्कर, डॉक्टर परिवार के 4 सदस्यों की मौत, 4 घायल

-मुंबई से आया परिवार बर्थडे पार्टी के बाद लौट रहा था

हिम्मतनगर, 7 जून (हि.स.)। साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के समीप इडर हाइवे पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना गुरुवार देर रात 11 बजे की बताई जा रही है।

साबरकांठा जिले के नेत्रामाली गांव निवासी डॉक्टर जरीवाला परिवार बर्थडे पार्टी मना कर लौट रहा था कि हिम्मतनगर के भेटाली के समीप उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जादर थाने की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टर परिवार फिलहाल मुंबई में रह रहा था।

इडर हाइवे पर भेटाली के समीप गुरुवार रात पत्थर भरे डम्पर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार 8 लोगों में से 4 की मौत हो गई, वहीं 4 अन्य घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं। परिजनों के साथ हिम्मतनगर में बर्थडे पार्टी मना कर सभी वापस गांव की ओर लौट रहे थे। मृतकों में 7 महीने की बच्ची का भी शामिल है।

मृतकों में स्वप्निल जरीवाला (34), प्रज्ञाबेन जरीवाला (52), जीलबेन जरीवाला (31), देलिशाबेन जरीवाला (7 माह) शामिल है। जबकि कमलेश जरीवाला (54), विधिबेन जरीवाला (30), हेजलबेन जरीवाला (3), मयेशा जरीवाला (3 महीना) घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/संजीव

   

सम्बंधित खबर