राजौरी के बथून में करीब 25 वर्षीय एक युवक मृत पाया गया

राजौरी, 07 जून (हि.स.)। राजौरी में बथून के बंदाला मांग इलाके में करीब 25 वर्षीय एक युवक मृत पाया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बथून के बंदाला मांग इलाके में शाम करीब 7ः15 बजे एक शव मिला, जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया गया।

मृतक की पहचान छपरियान निवासी खालिक हुसैन के बेटे शादाब अहमद के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मौत के कारणों का भी पता लगाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

   

सम्बंधित खबर