सिलचर में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कछार (असम), 08 जून (हि.स.)। सिलचर में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कछार पुलिस ने आज बताया कि सिलचर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक स्विफ्ट कार (एएस-11आर-3422) को रोका और उसमें से कोडीन कफ सिरप के कुल 10 कार्टून बरामद किए, जिसका नाम नोवोकॉफ-सीटी था।

प्रत्येक कार्टून में 100 बोतलें थीं, जिनकी कुल संख्या 1000 थी। इस संबंध में बिजय कुमार नाथ (45), उत्तम नामसुद्र (28) और राशिद अहमद (23) को गिरफ्तार किया गया है। वे प्रतिबंधित पदार्थ लेकर जा रहे थे और उन्हें नजदीकी राज्य में पहुंचाना था। आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर