75 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ तिवारी ने बोरिंग को दी स्वीकृति

वार्ड प्रवास कार्यक्रम में विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी:फोटो बच्चा गुप्ता

—घसियारी टोला वार्ड में प्रवास कर प्राथमिक विद्यालय पठानी टोला का किया निरीक्षण

वाराणसी, 10 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 75 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के छठें दिन बुधवार को पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने घसियारी टोला वार्ड में प्रवास किया। प्रवास के दौरान विधायक ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान वार्ड में नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं संग स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में क्षेत्रीय नागरिकों ने भी योगदान दिया।

स्वच्छता अभियान के दौरान नगर निगम के अधिकारियों को पूरे क्षेत्र को कूड़ा-मलबा मुक्त बनाए रखने के लिए पूर्व मंत्री ने निर्देशित किया। स्वच्छता अभियान के बाद 75 दिन 75 अलग विशेष कार्यक्रम के तहत विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने स्थानीय प्राथमिक पाठशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि विद्यालय में पेयजल के लिए बोरिंग और बेंच की जरूरत है। विधायक ने बोरिंग क लिए स्वीकृति दिया। उपस्थित अध्यापिकाओं एवं क्षेत्रीय पार्षद से आग्रह किया की क्षेत्र के सभी बच्चों का नामांकन आवश्यक रूप से विद्यालय में कराएं। सफाई चौकी में विधायक ने एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधा भी लगाया।

इसके बाद वार्ड में भ्रमण कर जनसंपर्क किया और विशिष्ट जनों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। विधायक ने भाजपा की पूर्व मंत्री सुशीला यादव से घर जाकर कुशल क्षेम जाना एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद विधायक ने चौपाल का आयोजन कर स्थानीय नागरिकों संग विभिन्न विषयों पर चर्चा भी किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नलिन मिश्र,पार्षद बबलू शाह, पार्षद लकी भारद्वाज, मंडल महामंत्री विष्णु यादव, सनी रस्तोगी , मोहनलाल केवट, अशोक तिवारी, नगर निगम के जोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, जोन के अधिशासी अभियंता, जलकल के अधिशासी अभियंता आदि अफसर भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी / राजेश

   

सम्बंधित खबर