शिवसागर में बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों से बचाव में जुटा प्रशासन

शिवसागर (असम), 10 जुलाई (हि.स.)। राज्य में बाढ़ के चलते स्थिति बद से बदतर हो गयी है। शिवसागर जिले के विभिन्न हिस्से अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं।

बाढ़ के पानी के बाद विभिन्न बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए शिवसागर स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर विभिन्न प्रकार की तैयारियां की हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में कुछ जानकारी सार्वजनिक की गयी है।

शिवसागर जिले में दिमागी बुखार जैसे मामलों के रोगियों की संख्या 25 पहुंच गयी है, जिनमें से 12 की पहचान जापानी इंसेफेलाइटिस के रूप में की गई है। जापानी इंसेफेलाइटिस से मरने वालों की संख्या जिले में तीन हो गयी है। शिवसागर स्वास्थ्य विभाग ने इंसेफेलाइटिस बीमारी से पीड़ित मरीजों के आवास के आसपास कीटनाशकों के छिड़काव की व्यवस्था की है। मच्छरों की वृद्धि को कम करने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कीटनाशकों का छिड़काव किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों के बीच ओआरएस पैकेट वितरित करने के लिए विशेष उपाय किए हैं ताकि लोग दस्त जैसी बीमारियों से प्रभावित न हों। विभिन्न स्थानों पर औषधीय उपचार द्वारा जापानी एन्सेफलाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव के प्रयास जारी हैं।

स्वास्थ्य शिक्षकों को उन तरीकों से अवगत कराने के लिए भी उपाय किए गए हैं, जिनसे वे विभिन्न बीमारियों से स्वयं को बचा सकते हैं।

समरससमरससमरस

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय / सुनील कुमार सक्सैना

   

सम्बंधित खबर