नौ पुलिस पदाधिकारियों को किया गया इधर से उधर

किशनगंज,19 जुलाई(हि.स.)। बेहतर विधि व्यवस्था को लेकर एसपी सागर कुमार ने नौ पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। परिचारी ऋषिमुनि सिंह उपस्कर शाखा के प्रभारी बनाये गए है, अजितेश कुमार यातायात थाना, अवर निरीक्षक प्रसेनजित कुमार मिश्रा सदर थाना, अवर निरीक्षक सहवीर सिंह दिघलबैंक थाना,

वही प्रोवेशनर अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार चिचुआबारी पिकेट प्रभारी, प्रोवेशनर अवर निरीक्षक अमित कुमार बहादुरगंज थाना, प्रोवेशनर अवर निरीक्षक विपिन कुमार सिंह अपर थानाध्यक्ष पोठिया थाना, प्रोवेशनर अवर निरीक्षक उत्कर्ष कुमार ठाकुरगंज थाना, अवर निरीक्षक हारुन अली बहादुरगंज थाना, सहायक अवर निरीक्षक बी उरांव बीबीगंज थाना व आशुलिपिक सहायक अवर निरीक्षक अनुज कुमार की प्रतिनियुक्ति सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय बहादुरगंज की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह / चंदा कुमारी

   

सम्बंधित खबर