सिखों का नरसंहार कराने वाली कांग्रेस के राहुल गांधी पहले अपना धर्म बताएंः संजय गुप्ता
- Admin Admin
- Jul 02, 2024
हरिद्वार, 2 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने राहुल गांधी के संसद में दिए गए हिन्दू विरोधी बयान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल के बयान को कांग्रेस का असली चेहरा करार दिया है।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए संजय गुंप्ता ने कहा कि संसद में 52 से 99 सीट हाते ही राहुल गांधी हिंदुओं को गाली देने लगे। हिन्दुओं को गाली देने वाले राहुल ने कभी संसद पर हमला करने वालों का धर्म नहीं बताया। गला काटने वालों का मजहब नहीं बताया। बम बांधकर फटने वालों का धर्म नहीं बताया। इतना ही नहीं सिखों के नरसंहार में उन्होंने कभी कांग्रेस का भी धर्म नहीं बताया। आज 100 करोड़ों हिंदुओं को संसद में हिंसक कहने वाले राहुल गांधी को बयान से पूर्व अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
संजय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता मतलब हिंदुओं का दमन है। उन्होंने कहा कि सनातन और हिन्दू के विषय में राहुल गांधी का ज्ञान शून्य है। कोट के ऊपर जनेऊ धारण कर लेने और चुनाव आते ही मंदिरों में जाने मात्र से से कोई हिन्दू नहीं हो जाता। साथ ही कहा कि जिसके कुल, वंश, गोत्र का ही पता नहीं वह स्वयं को हिन्दू बताकर भारतीयों को ठगने का काम कर रहा है। राहुल गांधी स्वंय वर्णशंकर है।
संजय गुप्ता ने कहा कि संसद में हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा कभी किसी ने नहीं बोली। नेता प्रतिपक्ष बनते ही राहुल स्वंय को तीसमारखां समझने लगे हैं। जो स्वयं हिंदू नहीं है वो कहता है हिंदू हिंसक है। यह शब्द सुनने के बाद इंडी गठबंधन से संबंधित विचारधारा वाले हिंदू नेताओं को अपना डीएनए भी टेस्ट जरूर चेक करवा लेना चाहिए।
संजय गुप्ता ने कहा कि हिन्दू कभी हिसंक हो ही नहीं सकता। जो हिन्दू चीटियों को आटा डालता हो, वृक्षों को देवतुल्य समझकर पूजा करता हो वह भला हिंसक कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं का समय-समय पर अपमान करने वाली कांग्रेस का हिन्दुओं को बहिष्कार करना चाहिए।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/चंद्र प्रकाश