केंद्र सरकार बीते पांच वर्ष तक छग के साथ किया सौतेला व्यवहार, अरुण साव के बयान से पुष्टि
- Admin Admin
- Jul 03, 2024
केंद्र के छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय पर तत्कालीन भाजपा के संसद मौन रहते थे और कांग्रेस पर आरोप लगाते थे
रायपुर, 3 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र की उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बयान से स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस ने जो केंद्र की भाजपा सरकार के ऊपर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया था वह सही था। आज अरुण साव कह रहे हैं कि कांग्रेस सरकार के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए मात्र 827 करोड़ रुपये मिलता था और अभी 3321 करोड़ रुपये मिला है।
इससे स्पष्ट हो गया कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के साथ पांच वर्षों तक अन्याय किया है और कांग्रेस जब छत्तीसगढ़ के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती थी तब भाजपा के तत्कालीन सांसद और भाजपा नेता केंद्र सरकार के बचाव में कांग्रेस के आरोप को झूठा ठहाराती थी। आज अरुण साव के बयान से स्पष्ट हो गया कि छत्तीसगढ़ के साथ छल किया गया है। अब भाजपा नेताओं को छत्तीसगढ़ के साथ हुए अन्याय पर माफी मांगना चाहिए।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए जो राशि मांगी जाती थी उसे राशि का आवंटन नहीं किया जाता था। आज 3321 करोड़ रुपये दिया गया है। यही पैसा पहले मिल जाता तो छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग मजबूत हो जाते बेहतर आवागमन के लिए जनता को सुविधा मिलता। कांग्रेस के साथ जो सौतेला व्यवहार का आरोप था आज वह प्रमाणित हो गया है, इसकी पुष्टि स्वयं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया है।
उन्होंने कहा कि दलीय दुर्भावना के चलते केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन नहीं किया है। छत्तीसगढ़ की जनता के हक अधिकार को रोका है। केंद्रीय योजनाओं की राशि को रोका किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं दिया, धान खरीद के वक्त बारदाना की आपूर्ति नहीं किया, समय पर चावल ढुलाई के लिये ट्रेन नहीं दिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित मकान को जानबूझकर निरस्त किया, कोविड के दौरान भी यही रवैया केंद्र सरकार कर रहा है। छत्तीसगढ़ के जीएसटी की क्षतिपूर्ति की राशि एवं जीएसटी के हिस्सा को समय पर नहीं दिया, इसका जवाब भाजपा को देना होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल