अमृतसर में 7 जून को विशेष कैंप:2003 की मतदाता सूची के आधार पर छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया को किया जाएगा पूरा

अमृतसर जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत एस.आई.आर. प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची 2003 के आधार पर चल रही मैपिंग को पूरा करने के लिए 7 जून 2026 (रविवार) को एक विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर लगाया जाएगा। 88.16% मतदाताओं की मैपिंग पूरी जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-उपायुक्त दलविंदरजीत सिंह, आई.ए.एस. ने जानकारी दी कि जिले में कुल 19,71,604 मतदाताओं में से अब तक 17,38,253 मतदाताओं की मैपिंग सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है, जो 88.16 प्रतिशत है। अभी भी 2,33,351 मतदाताओं की मैपिंग का कार्य जारी है, जिसे इस विशेष अभियान के तहत पूरा किया जाएगा। सभी बूथों पर BLO रहेंगे मौजूद उन्होंने बताया कि कैंप के दिन सभी बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं को आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे। नागरिक 2003 की मतदाता सूची के आधार पर अपने संबंधित बूथ पर जाकर अपनी मैपिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी करेंगे दौरा जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे, इसलिए अधिक से अधिक लोग इस कैंप में भाग लें और अपनी जानकारी की पुष्टि करें। इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों और बूथ लेवल एजेंटों से भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब द्वारा 7 जून को अमृतसर के विभिन्न पोलिंग बूथों का दौरा कर इस कार्य की समीक्षा भी की जाएगी।

   

सम्बंधित खबर