जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी ने लगाया जागरूकता शिविर

अमृतसर| जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी द्वारा श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करवाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर ‘सशक्त श्रमिक-सशक्त राष्ट्र’ जागरूकता शिविर का आयोजन किया। स्वराज ग्रोवर के मार्गदर्शन में आयोजित किए विभिन्न कारखानों के श्रमिकों ने भाग लिया। कैंप का निर्देशन चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट अमरदीप सिंह बैन द्वारा किया गया। कैंप में यूपी कल्याण परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सुग्रीव सिंह, प्रांतीय महासविच राम भवन गोस्वामी, समाज सेवी सुरिन्द्र विडलांग और समाज सेवी संतोष गांधी के सहयोग से संपन्न हुआ।

   

सम्बंधित खबर