अमृतसर| ब्यास के अधीन आते गांव बुताला के नरंगपुर पट्टी इलाके में दुकान के विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने 6 आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित मनीष बहल ने बताया कि 5 जून रात साढ़े 8 बजे सहिलप्रीत सिंह ने कहा कि तेरे भाई ने उनकी दुकान पर तोड़फोड़ की है, इसी बात का फैसला करने के लिए चौक में आ जाओ। जब गांव 6-7 लोगों के साथ चौक पर पहुंचा, तो वहां आरोपी सहिलप्रीत, लवप्रीत, हुस्न और प्रताप सिंह निवासी सठियाला अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस खड़े थे। आरोपियों ने 4 फायर किए और फरार हो गए।

