डीएवी स्कूल के मेधावी छात्र सम्मानित

अमृतसर| डीएवी सीसै स्कूल, हाथी गेट में प्री-प्राइमरी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पावन ज्योति प्रज्ज्वलन व मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट सुदर्शन कपूर और मैनेजर डॉ. अमरदीप गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। समारोह के दौरान शैक्षणिक सत्र में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन सुदर्शन कपूर ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। मैनेजर डॉ. अमरदीप गुप्ता ने विजेताओं को बधाई देते हुए निरंतर कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। प्रिंसीपल विकास पराशर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए गर्व जताया कि स्कूल के चेयरमैन और मैनेजर दोनों ही इसी संस्थान के पूर्व छात्र रहे हैं।

   

सम्बंधित खबर