श्री हनुमान चालीसा पाठ 16 को

अमृतसर | श्री हनुमान सेवा परिवार कमेटी द्वारा 16 जून को बड़ा मंगलवार के उपलक्ष्य में दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा श्री हनुमान मंदिर में मंगल संध्या उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के चेयरमैन अतुल खन्ना ने बताया कि शाम 6:30 से रात 8:30 बजे तक होने वाले इस समारोह में शहर के हजारों भक्तजन शामिल होकर सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे और हनुमान जी से सुख-समृद्धि की मंगल कामना करेंगे। कमेटी द्वारा विशेष रूप से सभी भक्त परिवारों के लिए प्रार्थना की जाएगी। चेयरमैन खन्ना ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे बजरंगबली को अर्पित करने के लिए अपने साथ सवा किलो का भोग और फूलों का हार अवश्य लेकर आएं।

   

सम्बंधित खबर