अमरनाथ यात्रा पर गए बरनाला के व्यक्ति की मौत:होटल के कमरे में आज मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

बरनाला निवासी 40 वर्षीय नरेंद्र कुमार (पुत्र परविंदर कुमार) की अमरनाथ यात्रा के दौरान सोनमर्ग स्थित एक होटल में मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ यात्रा पर गए थे और शुक्रवार सुबह अपने कमरे में मृत पाए गए। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्र कुमार कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार शाम को वे यात्रा मार्ग में पड़ने वाले सोनमर्ग इलाके के एक होटल में रुके थे। शुक्रवार सुबह जब उनके साथियों ने देखा, तो नरेंद्र कुमार अपने कमरे में मृत अवस्था में मिले। पुलिस को दी गई सूचना घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र कुमार बरनाला की एक स्थानीय कॉलोनी में निजी नौकरी करते थे। इस खबर के बरनाला पहुंचने पर उनके परिवार और इलाके में दुख व्याप्त है। सोनमर्ग में स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले की कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। अधिकारियों और पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, नरेंद्र कुमार के पार्थिव शरीर को वापस बरनाला लाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं और औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं।

   

सम्बंधित खबर