युवती को शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप:बरनाला में कॉलेज के लिए निकली, लेकिन शाम तक नहीं लौटी, युवक के खिलाफ केस दर्ज
- Neha Gupta
- Jun 03, 2026
पंजाब के बरनाला जिले में एक युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने एक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती और आरोपी दोनों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है। कॉलेज के लिए निकली थी छात्रा, शाम तक नहीं लौटी मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सहायक थानेदार (ASI) अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयानों में दर्द बयां किया है। पिता ने बताया कि वह मजदूरी करके बेहद मुश्किल से अपने परिवार का पेट पालते हैं। घटना वाले दिन उनकी बेटी रोजाना की तरह अपने कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब वह शाम तक वापस घर नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। रिश्तेदारों में खोजबीन के बाद पता चला सच बेटी के अचानक गायब होने से परेशान परिवार ने पहले अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों, सहेलियों, जान-पहचान वालों के घरों और हर संभावित ठिकाने पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। काफी मशक्कत और पूछताछ के बाद परिवार को पुख्ता जानकारी मिली कि गांव का ही कुलविंदर सिंह उनकी बेटी को शादी का झांसा और तरह-तरह के प्रलोभन देकर अपने साथ कहीं ले गया है। पुलिस ने दर्ज किया मामला; तलाश के लिए छापेमारी जारी सहायक थानेदार (ASI)अमरजीत सिंह शिकायतकर्ता के बयानों और प्राथमिक जांच के आधार पर आरोपी कुलविंदर सिंह के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। आरोपी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। युवती के बरामद होने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई और तथ्य सामने आ पाएंगे

