संगरूर में किसानों ने सहकारी बैंक का किया घेराव:प्रबंधक की मनमानी के विरोध में किया प्रदर्शन; मैक्सिमम लोन लिमिट रोकने का लगाया आरोप

संगरूर में भारतीय किसान यूनियन डकौंदा की संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला इकाइयों ने संयुक्त रूप से सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक का घेराव किया। किसानों ने बैंक के तीन जिलों के मुख्य प्रबंधक के खिलाफ मनमानी करने और किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर राज्य उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह भट्टीवाल ने बताया कि बैंक के उच्च अधिकारियों के किसान विरोधी रवैये के कारण पंजाब सरकार द्वारा बढ़ाए गए 'हद कर्जे' (अधिकतम ऋण सीमा) को देने से इनकार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ हद कर्जा जारी करने वाला पत्र भी वापस ले लिया गया है, जिसे उन्होंने पूरी तरह किसान विरोधी कदम बताया। रजिस्ट्रार के आदेशों की अनदेखी का आरोप राज्य प्रेस सचिव इंद्रपाल सिंह ने आरोप लगाया कि सहकारी बैंकों के उच्च अधिकारी संस्थान के रजिस्ट्रार के आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। वे इन आदेशों का पालन करने के बजाय ब्लॉक स्तर के बैंकों को मौखिक रूप से किसान विरोधी निर्देश दे रहे हैं। इंद्रपाल सिंह ने आगे बताया कि नए सदस्य बनाने पर कोई आधिकारिक रोक नहीं है, लेकिन जिला प्रबंधक ने मौखिक आदेश जारी कर नए सदस्यों के पंजीकरण पर रोक लगा रखी है। इसी कारण किसानों में भारी गुस्सा है। हद कर्जा बढ़ाने का फैसला लागू करने की मांग जिला महासचिव सतनाम सिंह किला भरियां ने चेतावनी दी कि यदि हद कर्जा बढ़ाने का फैसला लागू नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में भारतीय किसान यूनियन डकौंदा एक तीव्र आंदोलन शुरू करेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दर्शन सिंह उगोके (बरनाला), जिला महासचिव सिकंदर सिंह भूरे, ब्लॉक अध्यक्ष नाजम सिंह पून्नावाल, धूरी ब्लॉक अध्यक्ष बिंदर पाल और ब्लॉक अध्यक्ष बिंदरपाल छाजली सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर