फरीदकोट में पड़ोसी पर फायरिंग का आरोप:गाली-गलौज का विरोध करने पर घर पर बरसाए ईंट-पत्थर, तीन के खिलाफ केस

फरीदकोट के थाना सदर क्षेत्र के गांव पहलूवाला में आपसी रंजिश के चलते पड़ोसी व्यक्ति पर गोली चलाने और उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना में व्यक्ति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसी गली में रहते बहादर सिंह और उसके दो बेटों वरिंदर सिंह उर्फ गब्बर तथा हरदेव सिंह के खिलाफ इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के दौरान आरोपियों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। शिकायतकर्ता रेशम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात करीब 9 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बहादर सिंह कथित रूप से नशे की हालत में उसकी बहू को गालियां देने लगा। गालियों का विरोध करने पर मारपीट जब उसने इसका विरोध किया तो बहादर सिंह ने अपने दोनों बेटों को बुला लिया और तीनों ने मिलकर उससे झगड़ा शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार वरिंदर सिंह ने रिवॉल्वर निकालकर रेशम सिंह पर गोली चला दी। रेशम सिंह तुरंत नीचे बैठ गया और घर के अंदर चला गया, जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत कर्ता के अनुसार आरोपियों के पास कुछ संदिग्ध लोगों का आना जाना रहता है और उन्हें आशंका रहती है कि वह पुलिस प्रशासन को सूचना दे सकता है। इस मामले में थाना सदर फरीदकोट के एसआई बूटा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश के साथ-साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है-डीएसपी इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने रेशम सिंह की शिकायत के आधार पर बहादर सिंह, वरिंदर सिंह उर्फ गब्बर और हरदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर