फाजिल्का में हेरोइन समेत 3 युवक गिरफ्तार:नाकाबंदी में पकड़ी गई फोर्ड इकोस्पोर्ट, तलाशी पर मिला नशा; एक के खिलाफ पहले भी केस दर्ज
- Neha Gupta
- Jun 02, 2026
फाजिल्का में सीआईए स्टाफ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान कार सवार 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 267 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पकड़े गए युवक फाजिल्का हलके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार को टी-पॉइंट दाना मंडी लाधुका के पास नाकाबंदी की हुई थी। तलाशी दौरान मिली हेरोइन इस दौरान एक फोर्ड इकोस्पोर्ट (नंबर PB 11D 4443) को रोककर जांच की गई, जिसमें तीन युवक सवार थे। तलाशी के दौरान उनके पास से 267 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान साजन सिंह उर्फ मुछली पुत्र प्रीतम सिंह, बिंदर सिंह उर्फ बिंदरी पुत्र जोगिंदर सिंह और हरनेक सिंह उर्फ नेकी पुत्र जग्गा सिंह, निवासी गांव वल्ले शाह उर्फ नूरशाह के रूप में हुई है। एक के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज तीनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि आगे पूछताछ की जा सके। पुलिस के अनुसार, साजन सिंह के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है। फिलहाल जांच जारी है।

