फाजिल्का शुगर मिल ने 4 साल में ₹89.31 करोड़ चुकाए:विधायक नरेंद्रपाल ने लिया जायजा, बोले-गन्ने की आवक 4 लाख से बढ़कर 11.99 लाख क्विंटल हुई

फाजिल्का से विधायक नरेंद्रपाल सवना अबोहर रोड पर खुईखेड़ा के नजदीक स्थित दी सहकारी शुगर मिल में पहुंचे। जहां उन्होंने शुगर मिल पहुंचे गन्ना किसानों, कर्मचारियों और अधिकारियों से मुलाकात की गई। विधायक नरेंद्रपाल ने दावा किया कि पिछली सरकार के दौरान यह मिल बंद होने की कगार पर थी। लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार ने न सिर्फ करोड़ों रुपया बकाया राशि कर्मचारीयो और किसानों को अदा की है, बल्कि मिल को चलाते हुए गन्ने की आमद में भी रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी की है। 2021-22 में नाजुक हालत में थी शुगर मिल : सवना विधायक नरेंद्रपाल सवना ने बताया कि फाजिल्का की दी सहकारी शुगर मिल का 2021-22 में हालात नाजुक थी और बंद होने की कगार पर थी। गन्ना किसान धरने पर थे। यहां तक कि कर्मचारियों को भी वेतन नहीं मिला था। विधायक ने कहा कि 2021-22 में 4 लाख 8 हजार 800 क्विंटल गन्ना इस मिल ने आता था, लेकिन आज 2025 में 11 लाख 99 हजार क्विंटल गन्ना इस मिल में आया है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान 2021 में करीब 14 करोड़ का बकाया किसानों का था, जबकि कर्मचारियों का 17 करोड़ 90 लाख रूपए वेतन बकाया था। AAP सरकार ने जारी किए करोड़ों रुपए आम आदमी सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों का पिछला बकाया 14 करोड़ 12 लाख रुपया जारी कर दिया गया। इतना ही नहीं 10 करोड़ रुपया कर्मचारियों का वेतन भी जारी किया गया। जिसके बाद यह मिल फिर से बहाल हो गई। आज हालात ये है कि 11 लाख 99 हजार क्विंटल गन्ना मिल में पहुंचा है। उन्होंने कहा कि 2022-23 में 16 करोड़ 87 लाख, 2023-24 में 28 करोड़ 1 लाख और आज 2025 में 29 करोड़ 51 लाख रुपए की अदायगी भी गन्ना उत्पादक किसानों को की गई है, जबकि कर्मचारियों को भी साढ़े 20 करोड़ रुपया दिया जा चुका है । विधायक सवना ने कहा कि पिछले चार वर्षों में कुल 89.31 करोड़ की अदायगी की गई है। पिछली सरकार के समय मिल बंद होने की कगार पर थी। आज आप सरकार में शुगर मिल को बहाल कर चलाया जा रहा है। आने वाले सीजन में इसी मिल में करीब 14 लाख गन्ना क्वांटिल गन्ना आने की संभावना है और इसकी अदायगी भी की जाएगी।

   

सम्बंधित खबर