फाजिल्का में सुखबीर बादल का दावा:मेरे विधायक रहते जलालाबाद के लोगों से पुलिस नहीं लेती थी पंगा, बिना नंबर की बाइक चलती थी

फाजिल्का जिले के जलालाबाद में नगर कौंसिल चुनाव को लेकर सियासत गर्मा गई है। बड़े नेता चुनाव मैदान में उतर चुनाव प्रचार कर रहे है, और लोगों को अपनी पार्टी को वोट डालने की अपील की जा रही है। इसी बीच एक वीडियो जलालाबाद पहुंचे सुखबीर सिंह बादल की सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह ये कहते नजर आ रहे है कि जब वह जलालाबाद से विधायक थे तो यहां के लोगों से पुलिस भी पंगा नहीं लेती थी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि युवा बिना नंबरी बाइक चलाते थे कोई उन्हें नहीं पूछता था। 'बिजली फ्री यूनिट का कोई लाभ नहीं' सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आप सरकार बिजली ही नहीं दे रही। बिजली के इतने कट लग रहे है कि फ्री यूनिट का कोई लाभ नहीं है। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी और वह जलालाबाद से विधायक थे तो इलाके के लोगों को कोई बिजली विभाग वाला परेशान नहीं करता था। सरेआम कुंडियां डालकर लोग बिजली खपत करते थे। बादल बोले- वह जलालाबाद के लोगों के कर्जदार है सुखबीर बादल ने कहा कि जलालाबाद के लोगों ने पहली बार उन्हें विधायक बनाया था, और विधानसभा ने भेजा था। इसलिए वह जलालाबाद के लोगों के कर्जदार है और जलालाबाद उनका परिवार है। उन्होंने इलाके के लोगों से अपील की कि नगर कौंसिल चुनाव में अकाली दल का बोर्ड बनाए, और फिर देखें कि इतना विकास होगा, जिससे जलालाबाद का नक्शा ही बदल दिया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर