टांडा थाना SHO फिरौती मामले में सस्पेंड:अमेरिकी अटार्नी ने लगाए थे 4 लाख डॉलर फिरौती के आरोप, SSP ने लाइन हाजिर किया

पंजाब पुलिस के जिला होशियार के थाना टांडा के SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा को 4 लाख डॉलर की फिरौती मांगने के मामले में सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। अमेरिका के अटार्नी जनरल की प्रैस कॉन्फ्रेंस में नागरा का नाम सामने आया है। अटार्नी जनरल ने 7 जुलाई को फिरौतियों के मामले में कई खुलासे किए हैं। इसमें भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ अमेरिका में हत्या समेत कई मामलों में ट्रायल की बात कही गई है। अमेरिका के अटार्नी का वीडियो सामने आने के बाद पंजाब में ये मामला गरमा गया है। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया, कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने X पर पोस्ट कर भ्रष्ट पुलिस मुलाजिमों को लेकर आप सरकार को घेरा है। नागरा का मामला उठने के बाद होशियारपुर के SSP संदीप मलिक ने उसे सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है। फिलहाल एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागर ने कहा कि उनके नाम से अमेरिका से वीडियो वायरल हो रहा है। उनको इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। एजेंसी से बात करने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। उनके किसी खाते में कभी कोई पैसा नहीं आया। ये आरोप निराधार हैं।

   

सम्बंधित खबर