भाविप गौरव ने गौशाला में सेवा की

जालंधर | भारत विकास परिषद, जालंधर गौरव शाखा ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चौगिट्टी गौशाला में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। शाखा सदस्यों ने गायों के लिए हरा चारा, खीरे, आलू और पौष्टिक सामग्री भेंट की तथा गौशाला के प्रबंधन हेतु आर्थिक मदद दी। कार्यक्रम में रीजनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी राजिंदर रिषी ने मानव जीवन में सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे ईश्वर की सच्ची पूजा बताया। इस पुनीत कार्य में डॉ. रविकांत खन्ना का विशेष योगदान रहा। अध्यक्ष शम्मी कपूर, राकेश बब्बर, गौरव गुप्ता, अश्विनी शर्मा और राजीव गुम्बर मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर