स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने के लिए छेड़ा अभियान

भास्कर न्यूज | जालंधर रोटरी क्लब जालंधर हेल्पिंग हैंड्स ने वातावरण की शुद्धता अभियान के लिए अपने कदमों को आगे बढ़ते हुए बूटा प्रसाद वितरण का आयोजन किया। अध्यक्ष अनु बाहरी और सचिव रजिंदर पाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए गए संकल्प के तहत यह प्रोजेक्ट किया गया। इस संबंध में राजेश बाहरी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देना है। इस अभियान के दौरान फलदार और फूलों वाले बूटे वितरित किए गए। क्लब के प्रधान अनु बाहरी ने जानकारी दी कि क्लब द्वारा भविष्य में बूटा प्रसाद वितरण और विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण के अभियान किए जाएंगे। गुरुद्वारा मॉडल टाउन के प्रधान महेंद्रजीत सिंह ने क्लब द्वारा वातावरण की शुद्धता के लिए किए गए बूटा प्रसाद वितरण के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश बाहरी, डॉ. रुचि सिंह गौड़, हरविंदर सिंह सिडाना, सतनाम सिंह, राजू धीर, गगन लूथरा, डॉ. प्रमोद महेंद्र, डॉ. हरमीत रियात, कंवलनैन सिंह, डॉ. दमनप्रीत कौर, जसविंदर सिंह, जौली खुराना, डॉ. पीएस थिंद उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर