राजा गार्डन बेअदबी मामला:सत्कार समिति की एएसपी वेस्ट से मुलाकात

जालंधर | जालंधर के राजा गार्डन इलाके में कुछ दिन पहले गुरु साहिब की बेअदबी की घटना के मामले में सिख संगतों द्वारा गठित 11 सदस्यीय सत्कार समिति ने एएसपी वेस्ट के कार्यालय पहुंचकर उनसे विस्तृत मुलाकात की और जांच की प्रगति की जानकारी ली। समिति ने बताया कि घटना के विरोध में सिख संगतों ने धरना-प्रदर्शन किया था, जिसे पंजाब पुलिस द्वारा 24 से 48 घंटों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी के भरोसे के बाद स्थगित किया गया था। हालांकि करीब 12 दिन बीतने के बावजूद गिरफ्तारी न होने से संगतों में रोष बना हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा लाए गए नए कानून को अभी तक सिख पंथ और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की स्वीकृति नहीं मिली। बैठक के दौरान एएसपी वेस्ट ने भरोसा दिलाया कि जांच गंभीरता से जारी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचकर जानकारी संगत के साथ साझा की जाएगी। बैठक में सुखमिंदर सिंह राजपाल, हरजिंदर सिंह जिंदा, नरिंदर सिंह लक्की, इकबाल सिंह बग्गा, निहाल सिंह, बघेल सिंह और जतिंदर पाल सिंह मुजैल उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर