जालंधर में कार सवार युवक पर हमला:बाल खींचनेऔर पिस्तौल ताने के लगे आरोप, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर में सरेराह गुंडागर्दी और हमले का एक मामला सामने आया है। यहां एक मोहल्ले में कार से अपनी पत्नी के साथ लौट रहे धर्मपाल नामक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की और बाल खींचे, बल्कि उन पर पिस्तौल भी तान दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर पिस्तौल को पकड़ लिया, जिसके बाद पीड़ित अपनी जान बचाकर वहां से भागा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़ित धर्मपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी कार से गली के पास पहुंचा, आरोपी ने उसकी कार का शीशा खटखटाया। धर्मपाल के अनुसार, आरोपी ने उसे जबरन कार से बाहर निकाला और गाली-गलौज करते हुए उसके बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने अपनी पिस्तौल तानी पीड़ित ने खुद को बचाने के लिए जब आरोपी को धक्का दिया, तो वह नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही आरोपी ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाल ली और धर्मपाल पर तान दी। धर्मपाल का दावा है कि आरोपी गोली चलाने ही वाला था कि वहां मौजूद दो-चार अन्य लोगों ने आरोपी का हाथ और पिस्तौल पकड़ ली। मौका मिलते ही पीड़ित अपनी कार में बैठा और जान बचाकर वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। यह हमला पूरी तरह अचानक और बिना किसी ठोस कारण के हुआ। घटना के समय गली में कई महिलाएं और छोटे बच्चे भी मौजूद थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिश प्रशासन घटना की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पीसीआर टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित पक्ष की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस अब गली और मेन रोड पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमले की सच्चाई और पिस्तौल असली थी या नकली, इसका पता लगाया जा सके।

   

सम्बंधित खबर