भगवान को लड्डू-बर्फी का भोग लगाया

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर शेखां बाजार में भक्तों की ओर से में श्री बालाजी महाराज की चौकी करवाई गई। जिसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन करके ज्योति प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में वरुण मदान ने भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया गया। उन्होंने हनुमान चालीसा पाठ, सालासर के बालाजी किसे नूं न खाली मोड़ दे..., लाल लंगोटे वाला मेरा यार है..., व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। समारोह के दौरान विधायक रमन अरोड़ा और प्रबंधकों ने बताया कि 16 जुलाई को श्रावण मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में पंजाबी भंगड़ा, धार्मिक प्रश्नावली, तंबोला और देश भक्ति गीत कार्यक्रम होंगे। जोकि रात 8 बजे से 10 बजे तक होंगे। मेले में प्रथम आने वाले श्रद्धालु को इनाम बांटे जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में मेहंदीपुर बालाजी धाम से लाए गए पवित्र पावन जल से भक्तों पर अमृतवर्षा की गई।

   

सम्बंधित खबर