रमेश और केडी गैंग के सात गुर्गे गिरफ्तार

हुगली, 01 जुलाई (हि. स.)। रिषड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात रिषड़ा, श्रीरामपुर और उत्तरपाड़ा क्षेत्र से सात कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से अवैध आग्नेयास्त्र, कारतूस तथा अन्य घातक हथियार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रोहित शर्मा उर्फ राहुल (18), मोहम्मद साहिल उर्फ मड्डा (25), बिट्टू (26), सूरज बहादुर थापा (25), सुबीर नंदी उर्फ पापाई, मोहम्मद चांद हुसैन (33) तथा मोहम्मद अशफाक उर्फ राज (22) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपित आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ आसपास के विभिन्न थाना इलाकों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि सभी आरोपित कुख्यात अपराधी गिरोह सरगना रमेश महतो और कमल देव के सहयोगी हैं।

इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को सभी आरोपितों को 10 दिनों के पुलिस रिमांड के आवेदन के साथ श्रीरामपुर स्थित अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) की अदालत में पेश किया गया।

---------------

   

सम्बंधित खबर