कपूरथला जेल में बंद हवालाती की मौत:तबीयत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल ले जाया गया, उपचार के दौरान दम तोड़ा
- Admin Admin
- Apr 07, 2025

पंजाब में कपूरथला की माडर्न जेल में बंद एक हवालाती की सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि पुत्र कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। थाना कोतवाली के जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि हवालाती रवि की तबीयत देर शाम अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया। डॉक्टरों के उपचार के बावजूद देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।