प्रीत पैलेस के पास ऑटो ने महिला को मारी टक्कर

भास्कर न्यूज |लुधियाना थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत आते प्रीत पैलेस के पास एक तेज रफ्तार ऑटो चालक द्वारा लापरवाही से सड़क पार कर रही महिला को सीधी टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि आरोपी चालक मौके से ऑटो सहित फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयानों में पीडि़ता सुषमा भगत ने बताया कि बीते 13 जून 2026 को वह प्रीत पैलेस के पास स्थित इमिग्रेशन दफ्तर के सामने से सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक पीले और हरे रंग के ऑटो रिक्शा के चालक बलकार सिंह ने अपने ऑटो को बेहद तेज रफ्तार और गफलत से चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण सुषमा भगत सड़क पर गिर गईं और उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं। हादसा होते ही आरोपी चालक बलकार सिंह घायलों की मदद करने के बजाय मौके से अपने ऑटो सहित रफूचक्कर हो गया। मॉडल टाउन पुलिस ने पीडि़ता के बयानों के आधार पर आरोपी बलकार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

   

सम्बंधित खबर