लेक्चरर हरकेश का विदाई समारोह आज

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललतों कलां में राजनीति शास्त्र के लेक्चरर रहे हरकेश चौधरी 30 अप्रैल को शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने रंगमंच और सामाजिक गतिविधियों में भी विशेष पहचान बनाई। हरकेश चौधरी ने दिसंबर 1988 में लोक कला मंच मंडी मुल्लांपुर की स्थापना की और रंगकर्मी गुरशरण सिंह ‘भाजी’ के साथ लंबे समय तक काम किया। अब तक वे करीब 20 नाटक लिख चुके हैं। उनका विदाई समारोह आज (शनिवार) को डॉ. बीआर अंबेडकर भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

   

सम्बंधित खबर