मार्केट कमेटी लुधियाना में लगभग 35 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद चौकीदार प्रताप सिंह 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के समूचे स्टाफ की ओर से उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में मार्केट कमेटी लुधियाना के चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल और सचिव हरिंदर सिंह गिल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने प्रताप सिंह की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भावना की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 35 वर्षों के सेवाकाल में पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। समारोह के दौरान स्टाफ सदस्यों ने प्रताप सिंह को सम्मानित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

