लाइटवेट इयररिंग्स पूरे दिन आराम से पहनें

भास्कर न्यूज। लुधियाना ज्वेलरी किसी भी लुक को खास बनाने का काम करती है, लेकिन कई बार भारी इयररिंग्स लंबे समय तक पहनने पर कानों में दर्द और असहजता का कारण बन जाते हैं। ऐसे में लाइटवेट इयररिंग्स महिलाओं की पहली पसंद बन रहे हैं। ये न केवल स्टाइलिश दिखते हैं, बल्कि पूरे दिन आरामदायक भी रहते हैं। ऑफिस, कॉलेज, पार्टी या फैमिली फंक्शन हर मौके के लिए हल्के वजन वाले इयररिंग्स बेहतरीन विकल्प साबित हो रहे हैं। लाइटवेट इयररिंग्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें स्टाइल और आराम दोनों का संतुलन होता है। अगर आप पूरे दिन ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, तो हल्के वजन वाले इयररिंग्स आपकी ज्वेलरी कलेक्शन का जरूरी हिस्सा होने चाहिए। फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार आजकल मिनिमल और एलिगेंट ज्वेलरी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। महिलाएं ऐसे डिजाइंस पसंद कर रही हैं जो देखने में आकर्षक हों, लेकिन वजन में बेहद हल्के हों। यही वजह है कि लाइटवेट इयररिंग्स की मांग लगातार बढ़ रही है। {पर्ल स्टड्स का क्लासी लुक: मोती वाले छोटे स्टड्स कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। ये हर उम्र की महिलाओं पर अच्छे लगते हैं और वेस्टर्न से लेकर एथनिक हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। इनका हल्का वजन इन्हें पूरे दिन पहनने के लिए आदर्श बनाता है। {मिनिमल हूप इयररिंग्स : छोटे और पतले हूप इयररिंग्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ये सिंपल होने के बावजूद स्टाइलिश दिखते हैं और डेली वियर के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। गोल्डन, सिल्वर और रोज गोल्ड फिनिश में ये खास पसंद किए जा रहे हैं। {फ्लोरल डिजाइन इयररिंग्स : फूलों से प्रेरित हल्के डिजाइन युवतियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। रंगीन स्टोन या पर्ल डिटेलिंग वाले फ्लोरल इयररिंग्स कैजुअल और फेस्टिव दोनों लुक को आकर्षक बनाते हैं। {जियोमेट्रिक पैटर्न का ट्रेंड: स्क्वायर, सर्कल और ट्रायंगल शेप वाले जियोमेट्रिक इयररिंग्स मॉडर्न लुक देने के लिए पसंद किए जा रहे हैं। इनका वजन कम होता है और ये फॉर्मल वियर के साथ भी शानदार लगते हैं।

   

सम्बंधित खबर