लुधियाना में युवती को झांसे में लेकर घर बुलाया:डराकर किया दुष्कर्म,विरोध करने पर धमकाया; आरोपी गिरफ्तार
- Neha Gupta
- Jun 06, 2026
लुधियाना। जोधेवाल इलाके में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सुलताना खातून (काल्पनिक) ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी खुशी (काल्पनिक) ने कुछ दिन पहले उसे बताया था कि 21 मार्च 2026 को आरोपी मोतीबुल रहमान उसे बहाने से अपने घर ले गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने वहां युवती की इच्छा और सहमति के विरुद्ध उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। जांच के दौरान आरोपी गिरफ्तार मामले की जांच के बाद थाना जोधेवाल पुलिस ने आरोपी मोतीबुल रहमान निवासी हरविंदर नगर, फोकल प्वाइंट रोड, लुधियाना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस कर रही आगे की जांच थाना जोधेवाल पुलिस का कहना है कि मामले के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

