अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

गोल्डन अर्थ कॉन्वेंट स्कूल, पंडोरी (मुल्लांपुर) में शनिवार को विद्यार्थियों के अभिभावकों के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता के उद्देश्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। स्वर्ण अस्पताल, जीटी रोड, मुल्लांपुर दाखा के विशेषज्ञ चिकित्सकों और मेडिकल टीम ने शिविर में सेवाएं प्रदान कीं। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने शिविर का लाभ उठाकर स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाई। शिविर में डॉ. हर्ष शर्मा, लैब इंचार्ज मीनाक्षी, जीएम मार्केटिंग राजपाल सिंह संधू तथा लैब एवं नर्सिंग टीम ने रक्तचाप (बीपी), शुगर, ईसीजी, हड्डियों और विटामिन की कमी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों ने लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। स्कूल के चेयरमैन बलदेव कृष्ण अरोड़ा ने स्वर्ण अस्पताल की टीम का आभार जताया| इस अवसर पर वाइस चेयरमैन गुलशन लूथरा, प्रधान डॉ. मनिंदरपाल अरोड़ा, वाइस प्रधान राजीव कुमार अरोड़ा, निदेशक नीतू अरोड़ा, प्रिंसिपल गुरप्रीत कौर, सुपरवाइजर हरप्रीत कौर विरक, कोऑर्डिनेटर मनजीत कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर