बिहार जा रही 9 लाख की अवैध शराब पकड़ी

देवरिया, 03 जुलाई (हि.स.)। जिले की बनकटा पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र से करीब 9 लाख रुपये कीमत की 138 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। शराब के साथ दो रेफ्रिजरेटर और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस ने वाहन स्वामी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शुक्रवार को बताया कि स्वाट टीम और थाना बनकटा पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान चौधूर छापर गांव में प्रधानपति विवेक राय के घर के सामने खड़े पिकअप वाहन (यूपी 53 ईटी 3238) की तलाशी ली। तलाशी में वाहन से कुल 138 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और दो रेफ्रिजरेटर बरामद हुए। बरामद शराब की कुल मात्रा 1191.24 लीटर बताई गई है।

उन्होंने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये है। इस मामले में थाना बनकटा में आबकारी अधिनियम की धारा में वाहन स्वामी जैतपुरा निवासी विवेक राय और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

-----------

   

सम्बंधित खबर