हलका दक्षिणी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार बावा, कोऑर्डिनेटर अखिल भारतीय कांग्रेस (ओबीसी) एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत नन्ही बच्ची गुरनूर कौर से पहला पौधा लगवाकर कराई गई। कार्यक्रम में ओबीसी कांग्रेस लुधियाना के अध्यक्ष वरिंदर भल्ला, मनिंदर सिंह ऊबी, महासचिव गुरनाम सिंह कलेर, सुखविंदर सिंह जगदेव, सोनिया अरोड़ा और मास्टर हरिदेव बावा उपस्थित रहे। कृष्ण कुमार बावा ने कहा कि राहुल गांधी की जंगल बचाओ मुहिम से जुड़कर पेड़ों और जंगलों की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के जंगल अडानी को काटने के लिए सौंपकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है। कार्यक्रम में अमरपाल सिंह बम्मरा, पराग अरोड़ा, कल्याण सिंह, कुलवीर सिंह, विपिन कुमार, परमात्मा तिवारी, विक्रमजीत सिंह, प्रवीण कुमार, अमर लूंबा, ममता रानी और मनजीत सिंह मनी भी मौजूद रहे।

