लुधियाना में बॉयफ्रेंड नाबालिग गर्लफ्रेंड को लेकर भागा:मां से बोला-तुम्हें बताया था, तुम मानें नहीं; नाबालिगा की मां के फोन में ब्लैकलिस्ट नंबर से खुला राज

लुधियाना में बॉयफ्रेंड नाबालिग गर्लफ्रेंड को शादी की नियत से भगाकर ले गया। बॉयफ्रेंड ने अपना और नाबालिग गर्लफ्रेंड का फोन स्विच ऑफ कर दिया है ताकि उनकी लोकेशन का पता न चल सके। उधर, नाबालिगा की मां की शिकायत पर लुधियाना पुलिस ने थाना हैबोवाल में बॉयफ्रेंड अंकित के खिलाफ FIR दर्ज कर दी। बॉयफ्रेंड ने अपना और गर्लफ्रेंड का मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया ताकि घरवाले व पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस न कर सके। नाबालिगा की मां का दावा है कि आखिरी बार जब उन्होंने लड़की की मां के फोन से कॉल की तो उसने अपनी मां को कहा कि तुम्हें बताया था, तुम मानें नहीं इसलिए भाग गए। दो दिन बाद घर आउंगा। उस कॉल के बाद लड़के ने भी अपना फोन बंद कर दिया है जबकि लड़की का फोन 27 जून दोपहर दो बजे के बाद से ही बंद है। आरोपी अंकित आशियाना कॉलोनी में रहता है और अपनी ही गली की नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया। नाबालिगा को भगाकर ले जाने की कहानी सिलसिलेवार जानिए… आरोपी की लोकेशन कर रहे हैं ट्रेस जांच अधिकारी मखन सिंह ने बताया कि आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने के लिए उनके मोबाइलों की लोकेशन चेक कर रहे हैं। अभी दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

   

सम्बंधित खबर