लुधियाना| बीवीएम, सेक्टर-39 में वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं के टीचर्स के लिए किशोर व्यवहार को समझना और कक्षा प्रबंधन विषय पर एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इसका उद्देश्य टीचर्स को किशोरों से जुड़ी भावनात्मक व व्यवहारिक चुनौतियों को समझने की व्यावहारिक रणनीतियां देना तथा सुरक्षित, अनुशासित और समावेशी कक्षा वातावरण विकसित करना था। सत्र का संचालन स्कूल मनोवैज्ञानिक डॉ. नवप्रीत भाथल ने किया। चर्चा के दौरान उन्होंने किशोरावस्था में होने वाले मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों, अनुशासनहीनता व बुलिंग के कारणों और शिक्षक-छात्र संवाद में सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार की भूमिका पर प्रकाश डाला।

