जनगणना 2027-अब घर-घर जाकर जुटाया जाएगा डेटा

Census 2027 – Now data will be collected from door to door


कठुआ, 01 जून । जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस’ के तहत कठुआ जिले में घर-घर जाकर गणना कार्य शुरू हो गया है। इस चरण में गणनाकर्मी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मकानों की स्थिति, सुविधाओं और अन्य आवश्यक जानकारियां एकत्र कर रहे हैं।

उपायुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी राजेश शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे सही और पूर्ण जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण का आधार होते हैं। वहीं अतिरिक्त उपायुक्त महिमा मदान ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को सटीक एवं समयबद्ध डेटा संग्रह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह अभियान 30 जून 2026 तक चलेगा जिसके दौरान हर घर तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर