मानसा में हुई तेज बारिश, हल्की ओलावृष्टि:लोगों को गर्मी से मिली राहत, धान बुवाई के लिए किसानों को होगा फायदा
- Neha Gupta
- Jun 04, 2026
मानसा में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज तेज बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी के कारण लोग एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग कर रहे थे। बारिश के बाद लोगों ने कहा कि अब AC बंद होंगे और बिजली की खपत भी कम होगी। किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित हुई है। किसान महेंद्र सिंह, राम सिंह, गोरा सिंह और रुलटू सिंह ने बताया कि 10 जून के बाद धान की बिजाई शुरू होनी है, जिसके लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है। किसानों ने उम्मीद जताई कि इस बारिश से धान की बिजाई के लिए पानी की कमी पूरी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आने वाले दिनों में भी लगातार बारिश होती रही, तो मोटर चलाने की आवश्यकता कम पड़ेगी और प्राकृतिक बारिश फसलों के लिए अधिक लाभदायक होगी।

