मोगा में सड़क हादसे में युवक की मौत:लावारिस पशुओं को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्राले की चपेट में आया

मोगा जिले में हुए एक सड़क हादसे में गांव वांदर निवासी 35 वर्षीय जगजीत सिंह की मृत्यु हो गई। यह घटना रविवार देर रात उस समय हुई जब जगजीत सिंह अपने मोटरसाइकिल पर गांव सिरिए वाला से अपने गांव वांदर लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, रास्ते में अचानक कुछ लावारिस पशु सड़क पर आ गए। पशुओं को बचाने के प्रयास में जगजीत सिंह का मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया और सामने चल रहे ट्रैक्टर-ट्राले की चपेट में आ गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल जगजीत सिंह को सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। पुलिस ने शव परिजन को सौंपा डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी कर्मजीत कौर और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। थाना समालसर की सहायक थानेदार कर्मजीत कौर ने बताया कि मृतक की पत्नी कर्मजीत कौर के बयानों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल मोगा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।

   

सम्बंधित खबर