मोगा में सुए से व्यक्ति का शव बरामद:टैटू से परिवार तक पहुंचने की कोशिश, हाथ पर लिखा था पूजा; लोगों से सहयोग की अपील

मोगा-धर्मकोट मार्ग पर स्थित गांव इंदरगढ़ के समीप एक नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर समाज सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। सोसायटी के अनुसार, यह घटना 7 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे की है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसके शरीर पर बने टैटू पहचान के लिए महत्वपूर्ण सुराग हो सकते हैं। इसी कारण, शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। समाज सेवा सोसायटी की लोगों से अपील समाज सेवा सोसायटी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी हो या मृतक के शरीर पर बने टैटू के आधार पर उसकी पहचान हो सके, तो तुरंत पुलिस या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस धर्मकोट पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी एकत्र की जा रही है। पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

   

सम्बंधित खबर