पटियाला में ऑटो चालक हत्याकांड में 3 गिरफ्तार:युवती को छुड़ाने की रंजिश में किया मर्डर; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
- Neha Gupta
- Jun 02, 2026
पटियाला में ऑटो चालक अभिषेक मलिक हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। यह घटना 28 मई को अर्बन एस्टेट इलाके में हुई थी। थाना अर्बन एस्टेट में धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी गुरसेवक सिंह उर्फ चीकू (निवासी गांव चोरा), राजविंदर सिंह और मनीष कुमार शामिल हैं। मृतक अभिषेक मलिक भी गांव चोरा का ही रहने वाला था। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी चीकू के घर एक युवती रह रही थी। अभिषेक मलिक ने गांव की पंचायत की मदद से उस युवती को वहां से छुड़वाया था। इसी बात को लेकर आरोपियों के मन में अभिषेक के प्रति रंजिश पैदा हो गई थी। आरोपियों को डीसीडब्ल्यू टीम ने दबोचा पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने अभिषेक मलिक की हत्या कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को डीसीडब्ल्यू टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस अदालत में पेश कर आरोपियों का रिमांड हासिल करेगी पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। इससे मामले के अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा सकेगी। डीएसपी सिटी 2 पटियाला जंगजीत सिंह रंधावा ने यह जानकारी दी।

