5 किलो भुक्की के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस ने 5 किलो भुक्की के साथ एक व्यक्ति को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी सुनाम के सहायक थानेदार मिट्ठू राम ने नितिन गोयल निवासी सुनाम को काबू करके 5 किलो भुक्की बरामद की है। उसके खिलाफ थाना सिटी सुनाम में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में नितिन गोयल को भुक्की सप्लाई करने वाले भीमा सिंह निवासी सुनाम को भी नामजद किया गया है।

   

सम्बंधित खबर