नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियन गुरताज सिंह सम्मानित

पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के चेयरमैन गुरदेव सिंह लाखना ने नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियन गुरताज सिंह को सम्मानित किया। वर्ष 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाले गुरताज सिंह अब इटली में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम इंडिया को होस्ट करेंगे। उनके पैतृक गांव लाखना पहुंचने पर पंचायत, पन्नू परिवार और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। चेयरमैन लाखना ने कहा कि गुरताज ने गांव और पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। इस दौरान चेयरमैन की टीम ने गुरताज के घर जाकर खुशियां बांटीं। इस मौके पर बलजीत सिंह भंडाल, स्वर्ण सिंह, गुरदास सिंह, सेवा सिंह आदि मौजूद थे।

   

सम्बंधित खबर