मुंबई में मराठी दांडिया का आयोजन

मुंबई, 02 अक्टूबर (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य मराठी दांडिया का आयोजन कालाचौकी स्थित अभ्युदय नगर में किया गया है। यह कार्यक्रम सात दिनों तक चलेगा।

यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष विधायक मिहीर कोटेचा, महिला मोर्चा अध्यक्षा चित्रा वाघ और मशहूर गायक संगीतकार अवधूत गुप्ते ने संयुक्त रूप से बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। मिहिर कोटेचा ने बताया कि मुंबई में पहला मराठी दांडिया भाजपा ने शुरू किया। इस कार्यक्रम के आयोजन का इस बार तीसरा साल है। पिछले दो वर्षों के दौरान मराठी दांडिया को उत्स्फर्त प्रतिसाद मिला है। हिंदू संस्कृति का पालन करने वाले सभी लोगों को इस मराठी दांडिया में हर साल मुफ्त में प्रवेश दिया जाता है। इस साल मराठी पोशाक में अच्छा प्रदर्शन करने वाली एक महिला और एक पुरुष को एक-एक आईफोन पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वाघ ने कहा कि फिल्म, धारावाहिक कलाकारों की उपस्थिति, शानदार ऑर्केस्ट्रा और साफ-सुथरा आयोजन की वजह से इस मराठी दांडिया की रौनक बहुत ही न्यारी रहेगी। मराठी दांडिया के लिए हमारे संगीतकारों के हाथ और मेरी आवाज तैयार है। अवधूत गुप्ते ने यह जानकारी देते हुए सभी लोगों से मराठी दांडिया के ताल पर धमाल करने के लिए और आईफोन जीतने के लिए आने की अपील की है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

   

सम्बंधित खबर