कैथल मेेंं रोडवेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू

व कैथल में भूख हडताल पर बैठे हुए रोडवेज के नेतागण।

कैथल, 21 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर कैथल-डिपो के बस अड्डे पर कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे कीे भूख हड़ताल आरम्भ की गई। यह हड़ताल मंगलवार को महाप्रबंधक को महानिदेशक के नाम ज्ञापन देने के बाद समाप्त होगी। सोमवार को भूख हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए राज्य मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य निशान सिंह, नीरज शर्मा, कृष्ण कुमार राविश, पूर्व कैशियर जसबीर सिंह, उपप्रधान विक्रम गुहणा, अमित कुमार कुंडू, महावीर सिंह सिंधु, रमेश श्योकंद, सुरेंद्र सिंह श्योकंद, प्रवीण कुमार क्योड़क आदि नेताओं ने बताया कि 17 जुलाई 2024 को परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में मोर्चे के प्रतिनिधिमण्डल के साथ बैठक में कर्मचारियों की अनेक मांगो को जायज मानते हुए सहमति बनी थी।

मांगों के परिपत्र जल्द जारी करके उन्हें लागू करने का भरोसा दिया था। सरकार द्वारा मानी गई मांगो के परिपत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान व अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर सरकार बिना किसी की मांग के 362 मार्गो पर प्राइवेट बस परमिट देने की योजना बना रही। जो किसी भी तरह से न तो जनता हित ओर ना सरकार हित मे हैं। पूर्व में चल रही परिवहन समिति के सेवा परिणाम आम जनता के सामने हैं। इसी तरह सरकार द्वारा घाटे का सौदा इलेक्ट्रिक बसे महंगी दरों पर ठेके पर ली हैं। जिसका सीधा असर सरकार के राजस्व पर पड रहा है।

ठेके की इलेक्ट्रिक बसों में सरकार द्वारा दी जाने वाले फ्री व रियाती दरों पर मिलने वाली किसी भी प्रकार की सुविधा लागू नही है। मोर्चा सदस्य सरकार से मांग करते हैं कि सरकारी साधारण बसें सरकार रोडवेज़ बेड़े में प्रदेश की जनसंख्या के आधार पर शामिल करे। ताकि आम गरीब,मजदूर, व्यापारी,कर्मचारी को सस्ती एवम सुरक्षित परिवहन सेवा मिले और हजारों बेरोजगार युवकों को रोजगार मिले। सरकार द्वारा जिन मांगों पर सहमति बनी थी उन मुख्य मांगो में परिचालक , चालक,लिपिक के वेतनमान की वेतन विसंगति दूर करके पे ग्रेड पे बढ़ाना, एक माह में चालक व परिचालकों के 30 से घटाकर 10 किए गए रात्रि ठहराव 25 तक देना, चालक,परिचालक, निरीक्षक,उप निरीक्षक व कर्मशाला के कर्मचारियों को एक वर्ष में मिलने वाले देय अर्जित अवकाश जो सरकार द्वारा 33 से घटाकर 18 किए थे उन्हें अब 30 देय अर्जित अवकाश देना,वर्ष 2002 में भर्ती हुए चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करके पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने, वर्ष 2016 में सभी प्रकिया पूर्ण उपरांत भर्ती किये गए चालकों को पक्का करने समेत कई मांगे लंबित हैं। आज की भूख हड़ताल में अमित कुमार कुंडू, प्रवीण कुमार क्योड़क, विमल कुमार, कृष्ण कुमार गुल्याना, सुनील कुमार राजौंद, प्रभजोत सिंह , शमशेर सिंह व जसमेल सिंह शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज वर्मा

   

सम्बंधित खबर